हिंदू परिषद ने बांग्लादेश देश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में उग्र प्रदर्शन कर किया जिहादी आतंकवाद का पुतला दहन।
सिवनी मालवा= विगत दिनों बांग्लादेश मेमनसिंह जिले में निर्दोष हिन्दू दीपू दास की निगमतापूर्वक जिंदा जलाने हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में रेली निकालकर उग्र प्रदर्शन कर जिहादी आतंकवाद का पुतला दहन किया गया। उक्त जानकारी देते हुए विश्व हिंदू परिषद नगर मंत्री सुशील गोहर ने बताया कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल दुर्गावाहिनी द्वारा स्थानीय हनुमान मंदिर हरदा नाका से रेली निकालकर हाथों में भगवा ध्वज तख्तियां लिए जिहादी आतंकवाद के पुतले को लेकर रेली में बांग्लादेश मुर्दाबाद जिहादी आतंकवाद मुर्दाबाद हिंदुओं पर अत्याचार बंद करो आदि नारे का उद्घोष कर रेली मेन रोड गांधी चौक से जय स्तंभ चौक पर आई चौक पर जनसमुदाय को संबोधित करते हुए विश्व हिन्दू परिषद प्रांत सह धर्माचार्य संपर्क प्रमुख शिव राठौर ने निर्दोष हिंदुओं पर अत्याचार दीपू की निगम हत्या जिंदा जलाने पर रोष व्यक्त करते हुए कहा कि बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद हिन्दू समाज पर जिहादी हिंसा का सिलसिला लगातार बढ़ रहा हे मंदिरों व्यवसायिक प्रतिष्ठानों महिलाओं और पत्रकारों को निशाना बनाया जा रहा है लगभग हर सप्ताह भिवत्स घटनाएं सामने आ रही हैं जो मानवता को झकझोर देने वाली हे हाल ही में मैमनसिंह जिले भालुका क्षेत्र में हिन्दू श्रमिक दीपू दास की नृशंस ने सभ्य समाज को शर्मशार कर दिया ईशनिंदा का झूठा आरोप लगाकर जिहादी भीड़ ने उन्हें पीट पीट कर मार डाला मृत देह को पेड़ से लटकाकर कर जलाया गया और वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित किए । यह सब पुलिस प्रशासन की आंखों के सामने हुआ परंतु रोकने का कोई प्रयास नहीं किया गया । इस कुकृत्य एवं जिहादी हिंसा के विरोध में आज विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल दुर्गावाहिनी मातृशक्ति के साथ साथ अनेक हिन्दुनिष्टो अपना रोष व्यक्त किया। विश्व हिन्दू परिषद जिला उपाध्यक्ष प्रवीण अवस्थी ने संबोधित करते हुए कहा कि बांग्लादेश में जिस प्रकार से आए दिन हिंदुओं पर अत्याचार हो रहे हे केंद्र सरकार को शीघ्र ही निर्णय लेकर ही हिंदुओं की सुरक्षा हेतु कड़े कदम उठाने चाहिए हिंदुओं को विचार करना होगा कि जब केंद्र सरकार nrc caa के कानून बनाकर उन अल्पसंख्यक हिंदुओं को भारत लाने का प्रयास कर रही तब देश के upa गठबंधन के इन निर्लजो ने उस कानून का विरोध किया था और अब निरंतर बांग्लादेश हिंदुओं को निशाना बनाया जाना निंदनीय हे भारत सरकार बांग्लादेश के हिंदुओं की सुरक्षा हेतु कड़े कदम उठाने की मांग की । जय स्तंभ चौक उग्र प्रदर्शन कर जिहादी आतंकवाद के पुतले दहन कर युनुस सरकार मुर्दाबाद जिहादी आतंकवाद मुर्दाबाद आदि नारे लगाकर विरोध प्रकट किया गया। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के प्रांत सह धर्माचार्य संपर्क प्रमुख शिव राठौर जिला उपाध्यक्ष प्रवीण अवस्थी जिला सह मंत्री सनूप सिंह यदुवंशी नगर अध्यक्ष डॉ सौरभ रघुवंशी नगर मंत्री सुशील गोहर दुर्गावाहिनी संयोजिका राधा विश्वकर्मा दुर्गावाहिनी संयोजिका रिंकी नाथ ग्रामीण प्रखंड मंत्री उमेश अंकिले ग्रामीण सह संयोजक मंगलसिंह राजपूत सह समरसता प्रमुख बलराम विश्वकर्मा नगर उपाध्यक्ष तरुण सुनानीया गौरक्षा प्रमुख वीरू गनगोरे नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रतिनिधि शैलेन्द्र गौर ऋषिकांत पटवा अनुसूचित मोर्चे वरिष्ठ नेता विजय यूरिया संजय पंवार पंकज सोनी पार्षद ईश्वर जमींदार पार्षद डॉ किरण राठौर कमलेश लोवंशी मुकेश धन्यासे देव बाथब उदय बाथब नरेश बाथब राकेश परदेशी सविता भिलाला द्वारिका प्रजापति नेहा प्रजापति पूजा भिलाला कला लोवंशी कमला बाई प्रजापति पल्लवी गोस्वामी के साथ ही बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण नागरिक जन मातृशक्ति उपस्थित रही ।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722
