हायर सेकेंडरी स्कूलों में हुआ निशुल्क साइकिल वितरण- जन प्रतिनिधि भी रहे उपस्थित

प्रवीण गौर कि खास रिपोर्ट/सिवनी मालवा- मध्य प्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए दूरस्थ ग्रामों से आने वाले छात्र-छात्राओं को सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से निशुल्क साइकिल स्कूल आने जाने के लिए दी जा रही है इसी क्रम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोमलवाडा मे चार बालक तथा एक बालिका तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हिरनखेड़ा में पांच बालक तथा तीन बालिका को द्वितीय चरण की निशुल्क साइकिल प्रदान की गई इस अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोमलवाडा में पूर्व सरपंच विनय हर्णे, समाजसेवी रवि गोरेवर संकुल प्राचार्य राकेश साहू, संस्था प्राचार्य राममोहन रघुवंशी तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हिरनखेड़ा में सरपंच अमृता लिटोरिया, समाजसेवी आशुतोष लिटोरिया की उपस्थिति में दी गई ग्राम पंचायत हिरनखेड़ा की सरपंच अमृता लिटोरिया ने कहा कि आप सभी को शाला आने-जाने की परेशानी को दूर करने के लिए शासन द्वारा निशुल्क साइकिल प्रदान की जा रही है जिससे आपका समय की बचत के साथ आवागमन की परेशानी दूर हो जाएगी इस सब के पीछे शासन की मंशा है कि कोई भी विद्यार्थी शिक्षा से वंचित न रहे और उसे सुविधा प्राप्त हो ताकि वह अपना भविष्य बनाने के साथ देश की प्रगति में भी अपनी शिक्षा के माध्यम से सहयोग प्रदान कर सके इस अवसर पर संस्था की शिक्षक राजेश देवडिया, वीरेंद्र यादव, अखिलेश यादव, शिव शंकर चौधरी, योगेंद्र मालवीय, आशीष यादव, मधु हुरमाडे सुनीता राजपूत शिखा रघुवंशी, शिवम ठाकुर, अर्पित मिश्रा आदि उपस्थित थे
