वीर बाल दिवस पर हुआ प्रतियोगिताओं का आयोजन- छात्र छात्राओं ने लिया भाग
सिवनी मालवा- लोक शिक्षण संचालनालय मध्य प्रदेश भोपाल एवं जिला शिक्षा अधिकारी नर्मदा पुरम के निर्देशानुसार जोरावर सिंह और साहब जादा फतेह सिंह द्वारा दिए गए सर्वोच्च बलिदान के सम्मान में प्रतिवर्ष 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस मनाया जाता है जो भारत के भविष्य की नीव माने जाने वाले बच्चों को सम्मानित करने के लिए समर्पित एक राष्ट्रीय उत्सव है इस पहल का उद्देश्य युवा प्रतिभाओं का पोषण करना रचनात्मकता को बढ़ावा देना और उन्हें विकसित भारत के सपने में योगदान देने के लिए प्रेरित करना है इसी क्रम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोमलवाडा में कक्षा नवमी से वारहवीं तक के छात्र-छात्राओं ने चित्रकला, निबंध लेखन, कविता लेखन आदि में भाग लिया जिसका विषय राष्ट्र निर्माण में बच्चों की भूमिका विकसित भारत के लिए मेरा दृष्टिकोण विकसित भारत बनाने में बच्चों की भूमिका विकासशील भारत को आधार देने में बच्चों की भूमिका साहस और करुणा और एक नायक क्या बनता है भारत के इतिहास में वीरता की कहानी आदि प्रमुख थी निबंध लेखन प्रतियोगिता में कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा कुमारी नीता तोमर प्रथम रही, हर्षित गौर कक्षा ग्यारहवीं द्वितीय स्थान पर रहे, तृतीय स्थान पर सृष्टि गौर कक्षा ग्यारहवीं रही, कविता लेखन में प्रथम कक्षा वारहवीं से अंतिम मालवीय, द्वितीय कक्षा ग्यारहवीं से अर्जुन वर्मा, तृतीय स्थान पर वंदना कुशवाहा कक्षा ग्यारहवीं से रही इसी प्रकार चित्रकला लेखन में प्रथम रोहित चौहान कक्षा 12वीं, द्वितीय शिवानी ठाकुर कक्षा ग्यारहवीं, तृतीय दिशा त्रिकाम कक्षा ग्यारहवीं रही इस अवसर पर संस्था प्राचार्य राममोहन रघुवंशी, राजेश देवडिया, वीरेंद्र यादव, अखिलेश यादव, शिव शंकर चौधरी, मधु हुरमाडे, योगेंद्र मालवीय, सुनीता राजपूत शिखा रघुवंशी, शिवानी यादव तथा शिवम ठाकुर उपस्थित थे सभी विजयी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र 26 जनवरी 2026 को वितरित किए जाएंगे
