टीकमगढ़। नालसा नई दिल्ली के द्वारा शीत ऋतु के दौरान पर्यावरण प्रदुर्षण विशेष रूप से वायु गुणवत्ता में निरंतर हो रही गिरावट को दृष्टिगत रखते हुये सम्पूर्ण देश में चलाये जा रहें पैन-इंडिया पर्यावरण साक्षरता एवं सामुदायिक संरक्षण पहल पर प्रधान जिला न्यायाधीश एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती प्रवीणा व्यास के मार्गदर्शन में शनिवार को औद्योगिक क्षेत्र प्रतापपुरा ओरछा स्थित जय जगस्टोन क्रेशर पर पर्यावरण प्रदुषण व इसके सरंक्षण तथा स्वास्थ्य अधिकारों पर पर्यावरण विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन ओरछा न्यायालय के वरिष्ठ व्यवहार न्यायाधीश भावना सिंह के मुख्य अतिथ्य में किया गया। न्यायाधीश भावना सिंह ने जय जगदम्बे स्टोन क्रेशर का निरीक्षण कर पर्यावरण गुणवत्ता मानक स्तरों का जायजा लिया तथा स्टोन क्रेशर से होने वाले पर्यावरण प्रदुर्षण को नियंत्रण करने के लिए स्टोन क्रेशर संचालकों का केन्द्रीय प्रदुर्षण नियंत्रण बोर्ड द्वारा समय-समय पर जारी किये जा रहें दिशा-निर्देशों का कढ़ाई से पालन किये जाने तथा क्रेशरों से उड़ने वाली धूल-मिटटी से आस-पास रहने वाले ग्रामीणों व आमजनों को इसके दुषपरिणाम से बचाये रखने हेतु निर्देशित किया गया। तथा क्रेशर पर काम करने श्रमिकों से उनके स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली गयी एवं उनके स्वास्थ्य अधिकारों की जानकारी भी दी गयी।कार्यक्रम में स्टोन क्रेशर के संचालक नितिन शरावगी, विधिक सहायक आरिफ खान, स्टोन प्रबंधक चतुर्भुज पाल, के्रशीन आपरेटर सुरजीत सिंह यादव, नराई चैकी आरक्षक शिवसिंह गुर्जर, पुष्पेन्द्र सिंह परिहार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

