
आमला से बबलू निरापुरे
आमला:-नगर के रेल्वे स्टेडियम में जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार के दिन पहले मैच एयरफोर्स स्टेशन आमला और गाज़ी इलेवन के बीच खेला गया।इस मैच के अतिथि प्रदीप ठाकुर द्वारा दोनो टीमो का परिचय प्राप्त कर टॉस कराई।टॉस एयरफोर्स आमला ने जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया।गाज़ी इलेवन ने 10 ओवरों में मात्र 49 रन ही बना पाई।जिसका पीछा करने उतरी एयरफोर्स ने 8.4 ओवरों में ही यह रन बना लिए और 6 विकेट से यह मैच जीत लिया।

इस मैच के मैन ऑफ द मैच दीपक रहे।दूसरा मैच जय हो क्लब और रोमी फ्रेंड्स के बीच हुआ जिसमें टॉस जय हो ने जीता और निर्धारित 10 ओवरों में 126 रन बनाए।इस लक्ष्य को हासिल करने उतरी रोमी क्लब मात्र 70 रन ही बना पाई और 57 रनों से यह मैच जय हो क्लब ने जीत लिया।तीसरा मैच जय हो और एयरफोर्स के बीच खेला गया।इसमे जय हो क्लब ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और 10 ओवर में 112 रन बनाए।इसका पीछा करने उतरी एयरफोर्स मात्र 50 रन ही बना पाई और यह मैच जय हो क्लब ने जीत लिया।अंतिम दोनो मैच में मैन ऑफ द मैच वासु तेज़ी रहे।जय हो क्लब भी इस तरह सेमीफाइनल में प्रवेश करने वाली चौथी टीम बनी।रविवार के दिन सुबह 10 बजे प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले खिलाये जायेगे और फाइनल मुकाबला दोपहर 2 बजे से प्रारम्भ होगा।
