26 जनवरी को ग्राम मिसरोद में होगा ग्रामोदय से अभ्युदय कार्यक्रम
मिसरोद नर्मदापुरम//सेक्टर क्रमांक 02, मिसरोद में ग्रामोदय से अभ्युदय कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर एक सेक्टर स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा 12 जनवरी से प्रारंभ किए गए ग्रामोदय से अभ्युदय कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुँचाना एवं पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करना है। नवांकुर चयनित संस्था वीणा पाणि संगीत एवं सामाजिक संस्था के अध्यक्ष श्री आनंद कुमार नामदेव ने जानकारी देते हुए बताया कि मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री पवन सहगल के मार्गदर्शन में जिलेभर में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु मिसरोद पंचायत में यह तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित जिला भाजपा उपाध्यक्ष श्री राजेश गौर ने बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत प्रबुद्धजनों का सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा। यह कार्यक्रम 26 जनवरी को प्रातः 9 बजे से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मिसरोद के प्रांगण में आयोजित होगा। प्राचार्य श्री व्ही. के. कोरी ने सहर्ष विद्यालय परिसर में इस भव्य कार्यक्रम की अनुमति दी एवं कार्यक्रम में सहयोग की बात रखी। आनंद उत्सव प्रभारी एवं पंचायत क्लस्टर अधिकारी श्री रेवाराम आठनेरे ने जानकारी दी कि आनंद उत्सव का आयोजन भी इसी स्थल पर किया जाएगा, जिसकी संपूर्ण रूपरेखा बैठक में उपस्थित सदस्यों को विस्तार से बताई गई।बैठक में शासकीय हायर सेकेंडरी विद्यालय मिसरोद के प्राचार्य श्री व्ही. के. कोरी, उपसरपंच सुनील गौर, श्री जितेंद्र पवार, श्री नरेंद्र पटेल, पंचायत सचिव श्री चंदू रघुवंशी सहित श्री मनोज गौर, श्री श्रवण निमोदा, श्री रामभरोस निमोदा, श्री प्रवीण गौर, श्री चिमनलाल गौर, श्री ओमप्रकाश गौर, श्री संदीप साहू, श्री हरिओम गौर, श्री ओमप्रकाश मेहरा, पाँचों प्रस्फुटन समितियों के अध्यक्ष-सचिव एवं क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में श्री मनोज गौर द्वारा उपस्थित सभी जनों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
