संवाददाता प्रवीण गौर सिवनी मालवा//ढाबा कला भ्रष्टाचार: 3 साल, 16 शिकायतें, नोटिस के बाद भी कार्रवाई नहीं विधानसभा सिवनी मालवा केसला (नर्मदापुरम)।ग्राम पंचायत ढाबा कला में विगत तीन वर्षों से हो रहे भ्रष्टाचार व गबन की ग्रामीणों द्वारा 16 बार जनसुनवाई में शिकायत किए जाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर 18/09/2024 को जिला पंचायत ने कारण बताओ नोटिस जारी किया, लेकिन इसके बाद भी मामला ठंडे बस्ते में है।
आज जनसुनवाई में नाराज़ ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि तत्काल कार्रवाई नहीं हुई, तो वे कलेक्टर को दिए गए सभी शिकायत आवेदन वापस लेंगे और मामले को मीडिया व न्यायालय तक ले जाएंगे। प्रशासन की चुप्पी पर अब गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
