सरस्वती शिशु मंदिर बावड़ियां भाऊ में भूमि पूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ ।सिवनी मालवा आज माधव ग्राम भारती शिक्षा समिति जिला हरदा द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर बावड़िया भाऊ में नवीन भवन का भूमि पूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ राम मंदिर में पूजन से प्रारंभ हुआ एवं पूरे ग्राम में शोभायात्रा निकाली गई एवं भूमि पूजन स्थल पर पहुंचकर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित श्री निखलेश जी माहेश्वरी संगठन मंत्री विद्या भारती मध्य भारत भोपाल, कार्यक्रम की अध्यक्षता भूमि दानदाता विष्णु प्रसाद गोयल, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हमारे क्षेत्रीय सांसद श्री दर्शन सिंह जी चौधरी नर्मदापुरम, श्रीमती माया नारोलिया राज्यसभा सांसद, विद्या भारती ग्रामीण शिक्षा के प्रादेशिक अध्यक्ष श्री सुजीत जी शर्मा,श्री भरत राजपूत पूर्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष हरदा, नर्मदापुरम भूमि पूजन स्थल पर नवीन भवन बनाने हेतु भूमि पूजन किया गया।
विद्यालय के लिए 26 डिसमिल भूमि स्वर्गीय सेठ रामनाथ गोयल के परिवार द्वारा दान की गई। सांसद दर्शन सिंह चौधरी और राज्यसभा सांसद माया नारोलिया ने 5-5 लाख रुपये का अनुदान स्वीकृत किया। विधायक प्रेमशंकर वर्मा ने 5 लाख रुपये देने की घोषणा की और रामलीला मंचन के लिए 25-25 हजार रुपये प्रदान किए। संगठन मंत्री जी ने अपने वक्तव्य में बताया कि ऐसा कोई क्षेत्र बाकी नहीं है जहां पर विद्या भारती के भैया बहिनों ने अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं की हर क्षेत्र में विद्या भारती के छात्र पहुंच चुके हैं। बच्चों के जीवन में संस्कार बहुत महत्वपूर्ण है और वह संस्कार बचपन से ही शिशु मंदिरों में प्रदान किए जाते हैं। ग्राम के गणमान्य नागरिकों के द्वारा कार्यक्रम स्थल पर विद्यालय के निमार्ण के लिए अलग-अलग व्यक्तियों द्वारा ₹500000 रुपए की घोषणा की गई।
कार्यक्रम में संगठन के गणमान्य नागरिक श्री संतोष पारीक, रामचंद्र जी पटेल, कमलेश पटेल, तरुण पटेल, राम किशोर जी बनेठिया, संतोष तंवर, मोहित तंवर, श्री मृगेंद्र सिंह मंडलोई, श्री अजीत मंडलोई, रिंकू जैन, यशवंत पटेल, श्रीमती संगीता यादव विकासखंड स्त्रोत समन्वयक , श्रीमती मधु धुर्वे जिला पंचायत सदस्य । विद्या भारती से श्री चंद्रहंस पाठक प्रांत प्रमुख, श्री अनिरुद्ध जी तंवर उपाध्यक्ष प्रांतीय समिति, मदन लाल जी धनगर सचिव माधव ग्राम भारती, श्री हरिशंकर जी सैनी जिला प्रमुख हरदा, श्री योगेश माकवे तहसील प्रमुख सिवनी मालवा, श्री गणेश देवड़ा संकुल प्रमुख, नामदेव जी मानकर ,अजय मेहरा, शेर सिंह तवर, मुकेश तंवर, उषा राजगीरे, उषा यादव,की उपस्थिति रही । कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथि वृंदों को भोजन कराया गया एवं आभार मनीष वर्मा के द्वारा किया गया।
