थाना निरीक्षक का सम्मान,अपराधों पर नियंत्रण बनाये रखे हेतु सम्मानित हुये इटारसी टीआई*
इटारसी-शहर इटारसी में अपराधों की रोकधाम के लिये टीआई गौरव सिंह बुंदेला हमेशा ही गंभीर रहते है।शहर में कोई भी घटना घटित होती है तो वह अपने दलबल के साथ मौके पर तत्काल पहुँचकर जांच शुरू कर देते है।आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय पर जिले में सिर्फ एक ही थाना निरीक्षक का सम्मान किया गया।उक्त सम्मान इटारसी टीआई गौरव सिंह बुंदेला को दिया गया।उनको सम्मान उत्कृष्ट कार्यो के लिये सम्मानित किया गया।राज्यमंत्री नरेन्र्द शिवाजी पटेल लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के द्वारा नर्मदापुरम के परेड ग्राउंड में दिया गया।आपको बता दे कि यह कोई पहला सम्मान टीआई गौरव सिंह बुंदेला को उनके उत्कृष्ट कामों को लेकर नही मिला है।पूर्व में केसला में एक नाबालिक के साथ दुष्कर्म उसकी हत्या करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार करने और 11 दिन में इस मामले में पूरे ठोस सबूतों के साथ चालान पेश करने और आरोपी को मृत्युदंड न्यायालय से दिलाने पर केंद्रीय गृहमंत्री अन्वेषण उत्कृष्टता पदक से श्री बुंदेला को सम्मानित किया गया था।आज राज्यमंत्री नरेन्र्द शिवाजी पटेल,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं वर्तमान नर्मदापुरम विधायक डॉक्टर सीतासरन शर्मा,एवं एसपी साईं कृष्णा के द्वारा अपराधों पर नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने में महत्वपूर्ण योगदान देने पर सम्मानित किया गया।
पत्रकार कुणाल पासवान
मो 7581988260

