गणतंत्र दिवस पर सम्मानित टीआई गौरव सिंह बुंदेला को पत्रकारों ने दी बधाई
इटारसी। गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय परेड ग्राउंड नर्मदापुरम में आयोजित कार्यक्रम में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं वर्तमान विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा तथा पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा एस . थोटा द्वारा इटारसी थाना प्रभारी (टीआई) गौरव सिंह बुंदेला को उत्कृष्ट सेवाओं, अपराध नियंत्रण एवं बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सम्मानित किया गया।
सम्मान प्राप्ति के पश्चात पत्रकार तुषार सपकाल एवं पत्रकार कुणाल पासवान ने थाना पहुंचकर टीआई बुंदेला से मुलाकात की तथा उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
इस दौरान पत्रकारों ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में इटारसी में अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगा है और आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है।
टीआई बुंदेला ने इस सम्मान का श्रेय अपनी पूरी पुलिस टीम को देते हुए कहा कि आगे भी नागरिकों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

पत्रकार-कुणाल पासवान
Mob-7581988260

