नर्मदापुरम। हैप्पी मैरिज गार्डन में सात दिवसीय श्री सवा करोड़ शिवलिंग निर्माण में शनिवार को नर्मदांचल पत्रकार संघ के अध्यक्ष आशीष दीक्षित के नेतृत्व में आचार्य पं. सोमेश परसाई का माँ नर्मदा का छायाचित्र भेंटकर उनका सम्मान किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष आशीष दीक्षित, वरिष्ठ पत्रकार प्रफुल्ल तिवारी, बलराम शर्मा, आत्माराम यादव, पंकज शुक्ला, राजेश तिवारी, अभिनव उपाध्याय, सूर्यकांत पौराणिक, हेमंत राजपूत, इंद्रकुमार सोनी, मदन शर्मा, विजय कुम्भारे, गोविन्द चौधरी, गोलू शुक्ला सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

