नर्मदापुरम / कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना के द्वारा विभिन्न विभागो से समन्वय स्थापित कर केन्द्रीय जेल नर्मदापुरम के बंदियों को स्वरोजगार परख कौशल प्रशिक्षण प्रदाय किये जाने के निर्देश दिये गये।
निर्देश के अनुक्रम में पशुपालन विभाग जिला नर्मदापुरम के माध्यम से 01 दिवसीय पशु पालन प्रक्रिया व पशुओं के प्रकार लाभ व शासन की आचार्य विद्यासागर गौसंवर्धन योजना एवं कामधेनू योजना का प्रशिक्षण शिविर का आयोजन दिनांक 28.01.2026 वुधवार को किया गया। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में केन्द्रीय जेल नर्मदापुरम खण्ड-अ के 100 बंदियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन डॉ. शैलेन्द्र नेमा-उप संचालक पशु पालन एवं डेयरी विभाग नर्मदापुरम द्वारा किया गया। प्रशिक्षण के समापन के अवसर पर श्री संतोष सोलंकी जेल अधीक्षक प्रहलाद सिह बरकडे, उप अधीक्षक हितेश बंडिया अष्टकोण अधिकारी उपस्थित रहें। प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालन के लिए डॉ. शैलेन्द्र नेमा-उप संचालक पशु पालन विभाग नर्मदापुरम को धन्यवाद दिया गया।

पत्रकार-कुणाल पासवान
Mob-7581988260
