नर्मदापुरम
नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट संघ नर्मदापुरम की दो महिला क्रिकेटर मध्यप्रदेश क्रिकेट टीम में शामिल की गई है। संभाग क्रिकेट संघ के सचिव प्रदीप सिंह तोमर ने बताया कि आगामी 6 फरवरी से सीनियर महिलाओं का निर्धारित ओवर टूर्नामेंट बीसीसीआई द्वारा राजकोट (गुजरात) में आयोजित हो रहा है। जिसके लिए मध्यप्रदेश क्रिकेट संघ ने टीम की घोषणा कर दी है, जिसमें नर्मदापुरम संभाग से माही ठाकुर और अनन्या दुबे को टीम में शामिल किया गया है। उल्लेखनीय है कि माही ठाकुर का चयन मप्र सीनियर वर्ग महिला टीम में प्रथम बार हुआ है। दोनों खिलाड़ियों के चयनित होने पर संभाग क्रिकेट संघ के अध्यक्ष कपिल फौजदार, चेयरमैन विवेक अग्रवाल, राकेश फौजदार, रोहित फौजदार, मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य अनुराग मिश्रा, उपाध्यक्ष राजेश चौरे, राजेश तिवारी, संयुक्त सचिव एनडीसीए योगेश परसाई, अनंत तिवारी, सीनियर सिलेक्शन कमेटी के चेयरमेन संजय नाफड़े, कुलभूषण मिश्रा, अनिल दीक्षित, हेमन्त गोस्वामी, मनोहर बिलथरिया, सुनील शर्मा, माधव हरने, संजय यदुवंशी, नितेश राजपूत, चेतन राजपूत, अर्पण दुबे, दिलीप नामदेव सहित सभी पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दी है।

पत्रकार-कुणाल पासवान
Mob-7581988260

