नागपुर से संकल्प यात्रा पहुंची इटारसी,ग्वालियर खंडपीठ में बाबासाहेब की प्रतिमा लगाने की मांग..
इटारसी। नागपुर से शुरू हुई आजाद समाज पार्टी की तीन दिवसीय संकल्प यात्रा बुधवार को इटारसी पहुंची। ग्वालियर हाईकोर्ट खंडपीठ परिसर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने की मांग को लेकर निकाली गई इस यात्रा का जयस्तंभ चौक पर भीमआर्मी के कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य व दलित पिछड़ा समाज संगठन के अध्यक्ष दमोदर यादव मंडल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले आठ माह से ग्वालियर खंडपीठ में बाबासाहेब की प्रतिमा लगाने के प्रयास जारी हैं, लेकिन न केवल प्रतिमा लग रही है, बल्कि कुछ लोग सत्ता के संरक्षण में उनके पोस्टर तक जला रहे हैं। उन्होंने नागपुर में संकल्प लिया है “या तो सरकार खंडपीठ में प्रतिमा लगा दे, वरना लाखों की संख्या में जाकर हम खुद लगा देंगे।” हम मप्र को आडंबर व पाखंड की भूमि नहीं बनने देंगे।सभा में भीम आर्मी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील असते जी ने इटारसी में डॉक्टर अंबेडकर की प्रतिमा न लगने का मुद्दा भी उठाया भीम आर्मी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दत्तू मेढ़े ने सामाजिक संगठन और सामाजिक लोगों से अपनी कुछ कमियों को दूर करने की बात की पूर्व विधायक आरडी प्रजापति, राजेश बकोरिया, सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया कार्यक्रम की अध्यक्षता अमोल रावत जी ने की कार्यक्रम के प्रभारी गोपाल मसूरे मैं आमंत्रित अतिथियों और शामिल एससी एसटी ओबीसी अल्पसंख्यक समाज बंधुओ का आभार व्यक्त किया कार्यक्रम मेला भाग 200 से ज्यादा लोग मौजूद रहे इस दौरान मुख्य रूप से रमेश माधुरे, अर्जुन पवार, करन धनवारे विकास अहिरवार, आदी उपस्थित रहे। सभा के अंत में मंचासीन पदाधिकारियों, सदस्यों और उपस्थित लोगों ने संविधान की शपथ ली।

पत्रकार-कुणाल पासवान
Mob-7581988260

