नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट संघ द्वारा गुप्ता ग्रांउड स्टेडियम, नर्मदापुरम में आयोजित सांसद कप अंडर-19 इंटर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता का दूसरे सेमीफाइनल मैच केंद्रीय विद्यालय इटारसी और सर्वाइट स्कूल नर्मदापुरम के बीच खेला गया।
नर्मदापुरम / नर्मदा पुरम संभाग क्रिकेट संघ के मानसेवी सचिव प्रदीप तोमर ने बताया कि सेमीफाइनल मुकाबला सरवाइट स्कूल, नर्मदा पुरम एवं केंद्रीय विद्यालय, सी पी ई, इटारसी के मध्य खेला गया। केंद्रीय विद्यालय, सी पी ई, इटारसी ने टॉस जीत कर पहले बेटिंग करने का निर्णय लिया और टीम ने निर्धारित 25 ओवर मैं 10 विकेट खोकर 140 रन बनाएं । जिसमें सर्वाधिक 52 रन इशांत ने एवं 15 रन वेदांश ने बनाए। सर्वाइट स्कूल की ओर से अमन ने 2 अरनव ने 2 और अथर्व और शिवांश ने 1-1 विकेट हासिल किए। 140 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सर्वाइट स्कूल की टीम 25 ओवर में 8 विकेट पर 125 रन ही बना पाई। जिसमें सर्वाधिक रन अभिराज 29 और शिवांश ने 27 रनों का योगदान दिया। इस तरह केंद्रीय विद्यालय, सी पी ई, इटारसी ने यह मैच 15 रनों से जीतने में सफलता प्राप्त की। केंद्रीय विद्यालय की ओर से अनिकेत ने 2 विकेट अमनदीप ने 2 सोहम और अंकुश ने एक-एक विकेट हासिल किए। मैच में अंपायर की भूमिका अविनाश राजपूत और शैलेंद्र पवार एवं मैच स्कोरर की भूमिका आकाश चौरे ने निभाई ।

पत्रकार-कुणाल पासवान
Mob-7581988260

