प्रदीप गुप्ता/नर्मदापुरम/शासकीय गृहविज्ञान स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ श्रीमती कामिनी जैन के मार्गदर्शन में शनिवार दिनांक 05.11.2022 को मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज ईको क्लब के माध्यम से जल संरक्षण विषय पर भाषण प्रतियोगिता एवं वन्यप्राणियों के प्रति छात्राओं ने जागरूकता लाने के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया एवं विजेता छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया।जल संरक्षण विषय पर भाषण में छात्राओं ने अनेक सुझाव दिए जो सरल एवं अपनाए जाने योग्य है। भाषण प्रतियोगिता में तनु मीना प्रथम, हर्षा पुरोहित द्वितीय एवं निकिता सराठे ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्राओं को पुरस्कार के रूप में किताबे दी गई। चित्रकला प्रतियोगिता में छात्राओं ने वन्यजीवन एवं वन्यजीवों की समस्याओं का कागज पर चित्रण किया। इस प्रतियोगिता में साक्षी अमोले प्रथम, रैना सिंह द्वितीय एवं पलक चौकसे ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्राओं को ट्रॉफी, मेडल एवं प्रमाण पत्र दिए जाएँगे। कार्यक्रम का संचालन ईको क्लब प्रभारी डॉ दीपक अहिरवार ने किया। कार्यक्रम में डॉ प्रगति जोशी, प्रीति मालवीय, डॉ कीर्ति दीक्षित, डॉ श्रद्धा हर्णे श्रीमती नीलम चौधरी, डॉ संगीता पारे, शैलेन्द्र तिवारी, डॉ आमा वाधवा, धीरज खातरकर एवम छात्राएँ उपस्थित रहीं।

