प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मंगलवार को पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक डॉ. सीताशरण शर्मा के नेतृत्व में स्थानीय जनप्रतिनिधिगणों द्वारा सौजन्य मुलाकात की गई।
नर्मदापुरम / प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मंगलवार को पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक डॉ. सीताशरण शर्मा के नेतृत्व में स्थानीय जनप्रतिनिधिगणों द्वारा सौजन्य मुलाकात की गई। इस अवसर पर नर्मदापुरम् नगरपालिका अध्यक्ष नीतू यादव, नपा में विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव, इटारसी नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, जनपद पंचायत के अध्यक्ष भूपेंद्र चौकसे,पीयूष शर्मा तैराकी संघ अध्यक्ष]अनुराग तिवारी आदि द्वारा पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। विधायक डॉ. शर्मा द्वारा सीएम डॉ. यादव से विकास कार्यों से संबंधित विषय पर चर्चा की गई। इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष नीतू यादव द्वारा परिषद के तीन वर्ष पूर्ण होने पर विकास कार्यों पर आधारित प्रकाशित मैग्जीन भी प्रदान की गई।
पत्रकार-कुणाल पासवान
मो-7581988260

