प्रदीप गुप्ता/नर्मदापुरम/ महामहिम राज्यपाल मंगुभाई पटेल का नर्मदापुरम आगमन पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर विधायक नर्मदापुरम डॉ सीतासरन शर्मा , विधायक सोहागपुर विजयपाल सिंह, विधायक पिपरिया ठाकुरदास नागवंशी, माधवदास अग्रवाल, साडा अध्यक्ष कमल धूत सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा कमिश्नर नर्मदापुरम मालसिंह, पुलिस महानिरीक्षक श्रीमती दीपिका सूरी, पुलिस उप महानिरीक्षक जगत सिंह राजपूत, कलेक्टर नर्मदापुरम नीरज कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक डॉ गुरकरण सिंह सहित अन्य अधिकारी द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।

