मंत्रालय सेवा अधिकारी/कर्मचारी संघ
*अनारक्षित श्रेणी का नाम बदलकर मेरिट श्रेणी अथवा परिश्रम श्रेणी करने हेतु दिया जायेगा मुख्यमंत्री और मुख्यसचिव को ज्ञापन*
*सरकारी भर्तियों में अनेक प्रकार की श्रेणियां हैं।एससी-एसटी,ओबीसी, महिला,दिव्यांग,भूतपूर्व सैनिक,संविदा कर्मी इस तरह की अनेक श्रेणियां हैं।जो उम्मीदवार किसी भी तरह के आरक्षण में नहीं आते उनकी श्रेणी का नाम अनारक्षित श्रेणी है।यह वह श्रेणी है जिसमें उम्मीदवार केवल अपनी योग्यता और परिश्रम के आधार पर ही चयनित होता है।यदि अनारक्षित श्रेणी का नाम परिवर्तित कर मेरिट श्रेणी अथवा परिश्रम श्रेणी कर दिया जाये तो मेरिट और परिश्रम को प्रोत्साहन मिलेगा। कोई भी देश अंततः योग्यता और परिश्रम के आधार पर ही आगे बढ़ता है।यह साधारण सा नाम परिवर्तन उस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा और एक संकेतक का काम करेगा। इस संबंध में मुख्यमंत्री जी और मुख्य सचिव महोदय को ज्ञापन दिया जायेगा।*
*इंजी सुधीर नायक,अध्यक्ष*
*मंत्रालय सेवा अधिकारी/कर्मचारी संघ*
