प्रदीप गुप्ता/नर्मदापुरम/मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता व कांग्रेस मीडिया विभाग नर्मदापुरम प्रभारी राजकुमार केलू उपाध्याय ने जारी बयान में आरोप लगाया है कि प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा रोजगार, निवेश, उद्योग के नाम पर युवाओं को सिर्फ भटकाव मिला है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजकुमार केलू उपाध्याय ने कहा कि मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री द्वारा घोषणा की गई है कि हमारी भाजपा सरकार प्रतिमाह एक दिवस रोजगार दिवस के रूप में मनाएंगे। मुख्यमंत्री यह बताए भाजपा सरकार ने पिछले 17 वर्षो से रोजगार दिवस और रोजगार देने के नाम पर युवाओं से लगातार क्यों छलावा करते आए है न ही सरकारी नौकरियां दे पाए न उन्हें स्वरोजगार उपलब्ध करा पाए है। प्रदेश में हाल यह है कि बेरोजगारी चरम सीमा पर पहुंच गई है। वही रोजगार, निवेश और उद्योग के नाम पर युवाओं को सिर्फ भटकाव मिला है। अब तक आप बताए कितने हजारों, लाखो की संख्या में युवाओं को रोजगार मिला है, आप कहते है जल्दी हजारों युवाओं को शासकीय नौकरी देंगे, स्वरोजगार स्थापित कराए जाएंगे निवेश के माध्यम से प्रदेश में नए निवेशक आयेंगे। पूर्व के भाजपा सरकार द्वारा किए गए इवेंट में क्यो निवेश नही आ पाए। क्यों प्रदेश की भाजपा सरकार पर निवेशक भरोसा नही कर पाए जब चुनावो का समय आता है तब प्रदेश की भाजपा सरकार और प्रदेश के मुख्यमंत्री युवाओं को लुभावने शगूफे देने लगते है। यह युवा वर्ग बहुत ठीक तरह से अब समझने लगे हैं। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजकुमार केलू उपाध्याय ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री कहते है कि एक जिला एक उत्पाद आप यह किस प्रकार के उत्पाद की बात करते है। नर्मदापुरम जिले में जिस तरह अवैध तरीके से रेत माफिया ,भू माफिया,शराब माफिया, राशन माफिया, अपराधो के नए उत्पाद के रूप में पनप रहे हैं। मुख्यमंत्री जी आप अवैध उत्खनन, अवैध शराब, भू माफियाओं इन माफियाओं को लेकर एक इवेंट चलाइए। जिससे प्रदेश की जनता को भी पता लगे आपके अभियान से धरातल पर और शगुफो में क्या सच्चाई है।

