प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/ आज के जमाने में महिलाएं भी किसी भी कार्य में पुरुषों से पीछे नहीं है या यूं कहो कि महिलाएं भी पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर हर काम में भाग ले रही हैं। इसी श्रृंखला में श्री अयोध्या वासी वैश्य गुप्ता महिला नगर मंडल द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें आगामी दिनांक 17 एवम 18 दिसंबर 2022 को नागपुर के निकट देवलापार में आयोजित चिंतन एवं विकास संगोष्ठी के बारे में चर्चा की गई। साथ ही दीपावली मिलन समारोह भी किया गया। इस कार्यक्रम में सुषमा गुप्ता, पूनम गुप्ता, मंजू गुप्ता, कीर्ति गुप्ता, सोनाली गुप्ता, स्वाति गुप्ता, कल्पना गुप्ता, सुरेखा गुप्ता, आशा गुप्ता, अंजू गुप्ता आदि सामाजिक महिलाएं उपस्थित रही।

