
बबलू निरापुरे आमला
मप्र प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव जयप्रकाश अग्रवाल से युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव विजय पारधी ने भोपाल पीसीसी कार्यालय में मुलाकात की मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले से प्रारंभ होने वाली राहुल गांधी की भारत जोड़ो पद यात्रा के संदर्भ में चर्चा की बुरहानपुर, हरदा, जिला प्रभार क्षेत्रों में व आमला विधानसभा क्षेत्र में युवा कांग्रेस द्वारा किए जा रहे यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो कार्यक्रम से अवगत कराया! जेपी अग्रवाल ने विजय पारधी की संघटन प्रति किए गए कार्यों की प्रशंसा की एवं कांग्रेस संघटन के प्रति सक्रियता देखते हुए मध्य प्रदेश प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव जयप्रकाश अग्रवाल जी ने शाल से सम्मानित किया किया!

विजय पारधी ने सम्मान पाकर बताया की उनके लिए यह बहुत ही भावनात्मक क्षण रहा! साथ ही राष्ट्रीय सचिव मध्य प्रदेश सह प्रभारी श्री सी पी मित्तल जी का भी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ!

