प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/ मध्यप्रदेश स्थापना दिवस समारोह 2022 शासन द्वारा चलाए जा रहे स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में शासन की महत्वपूर्ण योजना आयुष्मान कार्ड बनाने में नर्मदापुरम जिला ब्लाक के ग्राम पंचायत शैल की सहसचिव श्रीमती प्रेमलता राजपूत को आज नर्मदापुरम संभाग कमिश्नर मालसिंह , कलेक्टर नीरज सिंह एवं जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी मनोज सरियाम ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। पंचायत शैल के सभी पदस्थ कर्मचारी, जनप्रतिनिधियों को बधाई शुभकामनाएं दी।

