प्रदीप गुप्ता/ नर्मदा पुरम/(सोहागपुर) पत्रकारिता की आड़ कुछ लोग पत्रकार होने का दुरुपयोग भी कर रहे हैं। मामला नर्मदा पुरम जिले के सोहागपुर का है जहां एक ठेकेदार जकी अंसारी से पोल चोरी के बताकर तीन व्यक्ति वाजिद खान, पवन सोनी एवं राकेश धाकड़ ने अपने आप को दैनिक प्रदेश सत्ता का पत्रकार होना बताया एवं तीनों व्यक्ति ने जैसी अंसारी की फैक्ट्री की वीडियोग्राफी करने लगे। और उसे कहने लगे तुमने चोरी का माल खरीदा अब तुम जेल जाओगे तुम्हारी इज्जत धज्जिओ में उड़ जाएगी अब हम तुम्हारा वीडियो वायरल कर देंगे एवं छः लाख रुपए की मांग की। जकी अंसारी ठेकेदार ने जब उन्हें दो लाख रुपए दिए तो वह नहीं माने और अधिक रुपए की मांग करने लगे तब अंसारी ने शोभापुर पुलिस को घटना की सूचना दी। अंसारी की शिकायत पर आरोपी वाजिद , बाबा और राजेश धाकड़ सहित मोहम्मद शोएब उर्फ इकबाल खान के विरुद्ध अपराध 580/ 22 धारा 384, 420, 120 बी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि तीनों आरोपियों को जकी अंसारी के यहां से गिरफ्तार कर दो लाख रुपए एवं घटना में प्रयुक्त सफेद कार हुंडई एमपी 04 सीवी 7640 जप्त की एवं तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेएमएफसी न्यायालय में पेश किया गया ।

