प्रदीप गुप्ता/नर्मदापुरम/कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने मंगलवार को पिपरिया में डबल लॉक गोदाम का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने यहां डबल लॉक गोदाम प्रभारी से खाद की उपलब्धता एवं वितरण की स्थिति की जानकारी ली। कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देश दिए किसानों को खाद का सुचारू रूप से वितरण किया जाए। केंद्र पर व्यवस्थाएं मजबूत करें। उन्होंने डबल लॉक गोदाम में लगाए गए शासकीय अधिकारियों को भी व्यवस्थित ढंग से किसानों को खाद का वितरण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि निरंतर समीक्षा कर डबललॉक में उर्वरकों की उपलब्धता की सुनिश्चित की जाए।निरीक्षण के दौरान एसडीएम पिपरिया नितिन टाले, तहसीलदार पिपरिया राजेश बोरासी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।

