नर्मदापुरम: बानापुरा में वन विभाग का बड़ा एक्शन, 20 हेक्टेयर भूमि से हटाया गया अतिक्रमण I
नर्मदापुरम-जिले के बानापुरा वन परिक्षेत्र में अतिक्रमणकारियों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। दिनांक 27 फरवरी 2026 को वन विभाग, राजस्व और पुलिस विभाग के संयुक्त दल ने बीट झाड़बीड़ा में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 20 हेक्टेयर (लगभग 50 एकड़) वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया।
क्या है पूरा मामला?
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम राजलढ़ाना और पतलई के कुछ ग्रामीणों द्वारा झाड़बीड़ा के संरक्षित वन क्षेत्र में अवैध रूप से कब्जा करने की कोशिश की जा रही थी। अतिक्रमणकारियों ने इस कीमती वन भूमि पर लगभग 20 अस्थायी झोपड़ियाँ बना ली थीं और नए सिरे से अतिक्रमण का जाल बिछा रहे थे।
संयुक्त दल की बड़ी कार्रवाई
जैसे ही विभाग को इसकी सूचना मिली, भारी बल के साथ मौके पर दबिश दी गई,कार्रवाई की मुख्य बातेंI
-
अतिक्रमण हटाना: संयुक्त दल ने मौके पर पहुँचकर सभी अवैध अस्थायी झोपड़ियों को ध्वस्त कर दिया गया।
-
सुरक्षात्मक घेरा (ट्रेंच): भविष्य में दोबारा अतिक्रमण न हो, इसके लिए विभाग द्वारा जेसीबी की मदद से गहरी अतिक्रमण-रोधी खंती (Anti-encroachment trench) खोदी गई।
-
वृक्षारोपण को क्षति: बताया जा रहा है कि इस क्षेत्र में पूर्व में किए गए 20 हेक्टेयर के सरकारी वृक्षारोपण को अतिक्रमणकारियों ने भारी नुकसान पहुँचाया है।
नुकसान की वसूली और कानूनी शिकंजा
वन विभाग ने इस मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए हुए नुकसान का क्षति मूल्यांकन (Damage Assessment) शुरू कर दिया है। विभाग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि वृक्षारोपण को पहुँचाई गई क्षति की राशि संबंधित अतिक्रमणकारियों से ही वसूली जाएगी।
अधिकारी का कथन: “अतिक्रमण के खिलाफ यह अभियान पूरी तरह नियमानुसार चलाया गया। मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल और विशेष रूप से महिला बल की भी तैनाती की गई ।”
अगला कदम: सुरक्षा और निगरानी
प्रशासन अब इस क्षेत्र की सतत निगरानी कर रहा है ताकि ग्रामीण दोबारा जंगलों की जमीन पर कब्जा न कर सकें।

पत्रकार कुणाल पासवान
Mob-7581988260

