प्रदीप गुप्ता/नर्मदपुराम/5 मप्र गर्ल्स बटालियन एनसीसी नर्मदपुरम का आठ दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का समापन आज मंगलवार दिनांक 08 नवम्बर 2022 को हुआ। समापन की पूर्व संध्या पर नर्मदा महाविद्यालय के सभागृह में हुआ। जिसमें विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। 29 महाविद्यालय एवं विद्यालय के 250 कैडेट्स नेे विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिया। कैंप के समापन के कार्यक्रम से पूर्व बड़ा खाने का आयोजन हुआ एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं मे चयनित कैडेट्स को सर्टिफिकेट एवं मेडल प्रदान किये गए । उत्कृष्ट प्रदर्शन चयनित कैडेट्स को मेडल एवं प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। कैंप कमांडर कर्नल दिनेश कनौजिया ने बताया की कैंप में समस्त 550 को कैडेट्स को सैन्य विषयों पर जानकारी दी गयी। कैंप के समापन में कर्नल दिनेश कनौजिया समस्त कैडेट्स को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी एवं विशेष सहयोग प्रदान करने हेतु नर्मदा महाविद्यालय के प्रचार्य डॉ ओ. एन चौबे एवं जिला आस्पताल के डॉक्टर की टीम एवं नगर पालिका का आभार प्रकट किया।

