प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/ अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज द्वारा सर्व सहमति से जिला नर्मदापुरम युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष पंडित आकाश पाठक को नियुक्त किया गया। इस नियुक्ति पर आकाश पाठक ने प्रदेश अध्यक्ष पुष्पेंद्र मिश्रा एवं युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष मुकेश झा का आभार व्यक्त किया और कहा कि मुझे जो दायित्व सौंपा है उसे मैं हर हालत में बखूबी से निभाऊंगा एवम संगठन के लिए सदैव तत्पर रहूंगा। श्री पाठक के जिला अध्यक्ष बनने पर उनके शुभचिंतकों और मित्रों ने बधाइयां प्रेषित की।

