प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/ राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशन में एवं अध्यक्ष / प्रधान जिला एवं सेशन न्यायाधीश आलोक अवस्थी के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा ए०डी०आर० सेंटर नर्मदापुरम में “Empowerment of Citizens through Legal Awareness and Outreach” एवं हक हमारा भी तो है अभियान के अंतर्गत कल बुधवार दिनांक 09 नवंबर 2022 को प्रातः 11:00 बजे से विधिक सेवा दिवस के उपलक्ष्य में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता की प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। उक्त प्रदर्शनी में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी के साथ- साथ केन्द्रीय जेल नर्मदापुरम में निरूद्ध बंदियों द्वारा निर्मित वस्तुऐं भविष्य निःशक्त विद्यालय नर्मदापुरम के बच्चों द्वारा मिट्टी एवं कपड़े से निर्मित वस्तुऐं विक्रय हेतु उपलब्ध रहेंगी, इसके साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी संबंधित विभागों द्वारा उपलब्ध करायी जायेगी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नर्मदापुरम के सचिव गौतम भट्ट द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे दिनांक 09 नवंबर 2022 को विभाग द्वारा आयोजित की गई प्रदर्शनी में आयें और राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारें में जानें।

