

बबलू निरापुरे आमला
मध्य-प्रदेश जन अभियान परिषद् की सामाजिक संस्था अभिनव समाज कल्याण संगठन अन्धारिया,मां रेणुका पर्यावरण विकास समिति बोरी खुर्द,नगर विकाश प्रस्फुटन समितिआमला द्वारा आयोजित नदी पुनर्जीवन अभियान के तहत बैतूल जिले की सबसे लंबी एवं बड़ी जीवन रेखा माँ माचना की पावन जयंती पर बेल नदी के उदगम स्थान बेलमंडई पर घाटों की साफ सफाई कर जल संरक्षण पर एक संगोष्ठी आयोजित की गई बेल उद्गम स्थल पर ध्वज लेकर उदगम स्थल की परिक्रमा की गई।

तत्पश्चात रामटेकड़ी हसलपुर मे मां माचना के उदगम स्थल पर जल-संरक्षण पर परिचर्चा हुई बडी संख्या में ग्रामवासीयों ने उदगम स्थल पर पहुंच कर पूजा अर्चना की मातृशक्तियों द्वारा सुन्दर काण्ड का पाठ किया गया विशाल भण्डारा का भी आयोजन किया गया मां मचना को चुनरी भेंट की गई । कार्यक्रम मे क्षेत्रीय विधायक योगेश पंडाग्रे, हरि यादव,अशोक नागले, सतीश हरोदे,प्रदीप ठाकुर, हस लपुर सरपंच श्रीमती सरस्वती बेले,जनपद सदस्य सीमा बेले,प्रमोद हारोडे,गोपेंद्र बघेल,अरविंद माथनकर,विनोद बनखेडे,घनीराम गढ़ेकर,लखन यादव, प्रकाश झरबडे,हरि मोहबे,उमेश अतुलकर, निलेश बर्डे , दीलिप माथनकर,लखन बारपेटे,महेश वराठे एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियो के सदस्य उपस्थित थे।

