टीकमगढ़। राष्ट्रनायक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय माधवराव सिंधिया की 81वीं जयंती के अवसर पर विश्राम गृह स्थित माधवराव सिंधिया स्मृति उद्यान में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनकी प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत के नेतृत्व में किया गया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सरोज राजपूत ने स्वर्गीय माधवराव सिंधिया के जीवन से जुड़े संस्मरण साझा करते हुए कहा कि वे सच्चे जनसेवक थे। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत जनसंघ से की और पूरे जीवन राजनीति को जनसेवा का माध्यम बनाकर कार्य किया। उन्होंने कहा कि समाज और राष्ट्रहित के लिए उनके आदर्श आज भी प्रेरणादायी हैं और हम सभी को उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष विकास यादव ने कहा कि स्वर्गीय माधवराव सिंधिया का नाम भारतीय राजनीति में अत्यंत सम्मान के साथ लिया जाता है। देश और प्रदेश के विकास में उनके योगदान को सदैव याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सिंधिया का जीवन प्रत्येक जनसेवक के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
इस अवसर पर जिला मंत्री श्रीमती पुष्पा यादव, श्रीमती मीरा खरे, अरविंद रैकवार, मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी, कार्यालय मंत्री शिवचरण उटमालिया, सह कार्यालय मंत्री श्रीमती संध्या सोनी, नगर मंडल अध्यक्ष नरेश तिवारी, सावरकर मंडल अध्यक्ष श्रीमती विभा श्रीवास्तव, भाजपा नेता रविंद्र श्रीवास्तव तथा अक्षय प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
Services And Contact
Latest News
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

