प्रदीप गुप्ता/नर्मदापुरम/जिला मुख्यालय पर कल 10 नवंबर से मध्य प्रदेश के मध्य प्रदेश के 10 संभाग के 960 खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा दिखाएंगे। 10 नवंबर 2022 से 13 नवंबर 2022 तक 66 वी राज्य स्तरीय शालेय. बेसबॉल प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। गुरुवार 10 नवंबर को मुख्य अतिथि विधायक डॉ सीताशरण शर्मा खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता सोहागपुर विधायक ठाकुर विजय पाल सिंह करेंगे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि पिपरिया विधायक ठाकुरदास नागवंशी, सिवनी मालवा विधायक प्रेम शंकर वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष नर्मदापुरम श्रीमती नीतू महेंद्र यादव , जनपद पंचायत अध्यक्ष भूपेंद्र चौकसे, मध्यप्रदेश तैराकी संघ के अध्यक्ष पीयूष शर्मा, डॉक्टर अतुल सेठा, आलोक राजपूत भी उपस्थित रहेंगे। एसएनजी स्टेडियम में 10 नवंबर दोपहर 12:00 बजे उद्घाटन समारोह और 13 नवंबर दोपहर 2:00 बजे समापन समारोह होगा। खेल प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश के सागर, ग्वालियर, इंदौर, उज्जैन, रीवा, भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर, शहडोल, जनजाति कार्य विभाग संभाग के खिलाड़ी भाग लेंगे। जिला खेल अधिकारी सुश्री वंदना रघुवंशी एवं अश्विनी मालवीय ने बताया कि शिक्षा विभाग द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।

