प्रदीप गुप्ता / नर्मदा पुरम/ नर्मदा पुरम से इटारसी जाने के मार्ग में प्लेटिनम रिसोर्ट के पास हुई बस और डंपर की टक्कर। मिली जानकारी के अनुसार कई यात्री हुए घायल। नर्मदा पुरम विधायक डॉ सीताशरण शर्मा, एसडीएम मदन सिंह रघुवंशी, इटारसी थाना प्रभारी राम स्नेही चौहान पहुंचे घटनास्थल पर। घायलों को पहुंचाया अस्पताल एवं पुलिस घटना की जांच में जुटी।

