प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/ (इटारसी) मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देशानुसार राज्यसभा सांसद राजमणि पटेल की अनुशंसा पर समस्त प्रकोष्ठ के प्रभारी जेपी धनोपिया ने मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपभोक्ता संरक्षण प्रकोष्ठ का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र वर्मा को नियुक्त किया है। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपभोक्ता संरक्षण प्रकोष्ठ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र वर्मा ने वरिष्ठ जनों का आभार व्यक्त किया है। इस अवसर पर शुभचिंतकों ने बधाई दी है। बधाई देने वालों में मुकेश यादव प्रदेश महासचिव मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सत्येंद्र फौजदार, सोहागपुर विधानसभा प्रभारी सतपाल पलिया, पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष मधुसूदन यादव, जिला सचिव कपिल यादव, जिला सचिव नितिन श्रीवास, यूथ जिलाध्यक्ष अभिषेक पटेल, रोहित कैथवास, श्रीमती मंजू कुमारी, रुखसाना खान, सारिका ठाकुर, सीमा इनवती, मनीषा मासीह पथरोटा, सरपंच डाली भलावी, जनपद प्रतिनिधि प्रहलाद आठनेरे, जितेंद्र नागराज, सुरेंद्र नागले, प्रदीप बोरवन, रामफल भलावी एवम अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।

