प्रदीप गुप्ता/नर्मदापुरम /आज बुधवार दिनांक 09/11/2022 को जनपद पंचायत के तत्वाधान में आयोजित बांद्राभान मेले का समापन अध्यक्ष जनपद पंचायत भूपेंद्र चौकसे, उपाध्यक्ष श्रीमति मंजुलता निलेंद्र पटेल, जनपद सदस्य रितेष पासी, समाजसेवी डॉक्टर अतुल सेठा, अपर कलेक्टर-राजस्व मनोज ठाकुर, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमति मोहिनी शर्मा, अनुविभागीय अधिकारी-पुलिस पराग सैनी, सीएमओ विनोद शुक्ला, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत हेमंत सूत्रकार, तहसीलदार शैलेन्द्र बडोनिया, श्रीमति तृप्ति बडोनियां, सरपंच शषांक मिश्रा, सहित जिला, जनपद पंचायत एवं अन्य विभागोंके अधिकारी, कर्मचारियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ । कार्यक्रम के प्रारम्भ में सभी अतिथियों का स्वागत किया गया । तत्पश्चात सभी विभागों के अधिकारी, कर्मचारियों को मेले में उत्कृष्ट सेवा देने के लियेप्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये ज्ञातव्य हो कि बांद्राभान मेंला 06 से 09 नवम्बर तक आयोजित किया गया था।जिसमें, जिले के सभी शासकीय विभागों का सराहनीय योगदान रहा।लोक निर्माण विभाग, राजस्व विभाग, होमगार्ड, पुलिस, पंचायत एवं ग्रामीणविकास विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, यातायात विभाग, स्वास्थय विभाग, पशुपालन विभाग, वन विभाग, नगरपालिका परिषद-नर्मदापुरम एवं इटारसी आदि का सराहनीय योगदान रहा। जनपद पंचायत अध्यक्ष नर्मदापुरम भूपेन्द्र चौकसे ने बताया कि 06 से 09 तकआयोजित मेले में इस वर्ष हमारे सामने कई प्रकार की चुनौतियां थी।चूंकि कोरोना संक्रमण के कारण विगत 02 वर्ष सें यह मेंला आयोजित नही किया गया था, जिस कारण आवागमन घाट का सुधार, पार्किंग की व्यवस्था, आदि समस्यायें थी। सभी प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों के सहयोग से यह मेंला आयोजन सफल हो सका है।आगामी वर्षों में मेले में व्यवस्थायें और बेहतर करने का प्रयास किया जायेगा। समापन समारोह में नायब तहसीलदार मनोज उईके, बीएमओ. राजेष मीना, सहायक यंत्री राकेष शर्मा, एसडीओ. पी.एच.ई. आर.के. शर्मा, महिला बाल विकास अधिकारी प्रमोद गौर,सहित समस्त अधिकारी कर्मचारीयों एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

