*चौतलाय ग्राम में बिजली विभाग की लापरवाही से स्पार्किंग से 8 एकड़ गेहूं की फसल ख़ाक*
संवाददाता प्रवीण गौर //विगत दिनों ग्राम चौतलाय, तहसील सिवनी-मालवा, जिला नर्मदापुरम में बिजली के तारों से हुई स्पार्किंग से संतोष लौवंशी एवं अन्य किसानों के खेत में गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई।जिसमे संतोष लौवशी की संपूर्ण फसल का आगजनी मे नुकसान हो गया भारतीय किसान यूनियन मध्यप्रदेश, नर्मदापुरम द्वारा सहायता के उद्देश्य से 12000 हजार रूपए की धनराशि संग्रहीत करके उनके घर पहुंचकर भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री संतोष पटवारे, संभागीय अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष श्री संतोष वर्मा, जिला अध्यक्ष श्री राजेश जाट, जिला संगठन मंत्री श्री सुरेंद्र सिंह राजपूत, जिला सहमंत्री श्री राजनारायण रघुवंशी, डोलरिया तहसील उपाध्यक्ष श्री सुभाष गौर कुअरसिहपटैल, भानुप्रताप रधुवंशी कमलेश राजपूत तहसीलअध्यक्ष शिवपुर, रामेश्वर सेठ गजानंद पटैल रामजी राजस्थान नेआर्थिक सहयोग प्रदान किया,चौतलाय सरपंच श्री रामजीवन साध,सियावर जी एवं अन्य किसान साथियों ने आगजनी से पीड़ित किसान संतोष लौवंशी को भेंट कर सहयोग राशि प्रदान की। उल्लेखनीय है कि संतोष लौवंशी का 2 एकड़ खेत इस आगजनी में पूरी तरह से जलकर राख हो गया है।
