रसा डेंटल क्लीनिक का हुआ शुभारंभ,
प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम/ बुधवार को बालागंज स्थित रसा डेंटल क्लीनिक का शुभारंभ जैन मुनि बसंत महाराज जी ने फीता काटकर किया। शुभारंभ के पहले महाराज श्री के प्रवचन का सभी उपस्थित जनों ने धर्म लाभ लिया। समाजसेवी राकेश फौजदार ने अपने वक्तव्य में अपनी बहु डॉक्टर रोनक जैन फौजदार से संबोधन कर कहा कि क्लीनिक में गरीब भी आएंगे उनका इलाज भी उनकी स्थिति देखकर किया जाए। महाराज श्री बसंत जी ने कहा कि फौजदार परिवार की गरिमा शहर में एक अलग ही तरह से जानी जाती है। आपको बता दे कि डॉक्टर रौनक जैन फौजदार पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष कपिल फौजदार के सुपुत्र द्विज फौजदार की पत्नी है। इस अवसर पर डॉक्टर एम तिवारी, डॉक्टर अलका तिवारी, समाजसेवी नीरजा फौजदार एवं शहर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

