प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/(भोपाल) कमल युवा खेल महोत्सव 2021-22 की स्मारिका भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णु दत्त शर्मा को कमल स्पोर्ट्स क्लब एवं जिला ओलंपिक संघ हरदा के अध्यक्ष संदीप पटेल ने भेंट की। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के निवास पर शिवराज सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं कद्दावर नेता पंडित गोपाल भार्गव भी मौजूद थे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने स्मारिका का अवलोकन करने के उपरांत कमल युवा खेल महोत्सव की आयोजन समिति के संयोजक संदीप पटेल को बधाई देते हुए कहा मोदी सरकार ने देश में वर्षों बाद शिक्षा नीति में तो बदलाव किया ही, साथ में शिक्षा के साथ खेलों में भी विद्यार्थियों को जोड़ने का प्रयत्न किया है। युवा संदीप पटेल ने हरदा में कमल युवा खेल महोत्सव का आयोजन कर एक बहुत अच्छी शुरुआत की है। मध्यप्रदेश के खेल इतिहास में यह आयोजन एक मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि हमारे देश में एक कहावत है कि पढ़ोगे-लिखोगे तो बनोगे नवाब, खेलोगे-कूदोगे तो होंगे खराब, लेकिन आज बच्चों पर जिस तरह पढ़ाई का भार है और उनकी सेहत खराब हो रही है, उसके लिए जरूरी हो गया है कि बच्चों को खेल खेलने के लिए मैदान में भेजा जाए। स्मारिका भेंट करने के मौके पर युवा भाजपा नेता संतोष ब्रह्मभट्ट, कमल युवा खेल महोत्सव आयोजन समिति के सदस्य अवनीश आचार्य, अंकित राजपुरोहित साथ में थे।

