प्रदीप गुप्ता/नर्मदापुरम/आज राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत अंतर विभागीय कार्यशाला का आयोजन जिला प्रशिक्षण केंद्र आईपीपी 6 में किया गया। जिला मलेरिया अधिकारी अरुण श्रीवास्तव द्वारा राष्ट्रीय वेक्टर बीमारियों के संबंध में विस्तार से एवं प्रेजेंटेशन के माध्यम से मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, फाइलेरिया, जीका एवं जापनीस बीमारी के संबंध में विस्तार से बताया गया। इस अवसर पर अस्पताल का स्टाफ उपस्थित रहा।

