प्रदीप गुप्ता/नर्मदापुरम/ आज दिनांक 10 नवंबर 2022 को एसएनजी स्टेडियम में 66 वीं राज्य स्तरीय शालेय बेसबाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ सीताशरण शर्मा विधायक नर्मदा पुरम एवं विजयपाल सिंह विधायक सोहागपुर की अध्यक्षता में दोपहर 12:00 बजे संपन्न हुआ। कार्यक्रम में नीतू महेंद्र यादव अध्यक्ष नगर पालिका, भूपेंद्र चौकसे अध्यक्ष जनपद पंचायत, पीयूष शर्मा अध्यक्ष मध्यप्रदेश तैराकी संघ, अतुल सेठा अध्यक्ष हॉकी संघ, आलोक राजपूत जिला प्रकोष्ठ की गरिमा गरिमा में उपस्थिति में संपन्न हुआ। उद्घाटन समारोह में जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती सुनीता वाधवा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। प्रतियोगिता में 10 संभाग से 960 खिलाड़ी एवं 110 ऑफिशियल उपस्थित हुए। प्रतियोगिता के उद्घाटन में सेंट पॉल एवं शांति निकेतन स्कूल ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रस्तुति दी एवं शांति निकेतन स्कूल के छात्रों के शानदार प्रस्तुति में मार्च पास्ट हुआ। मैच प्रतियोगिता का पहला मैच ग्वालियर विरुद्ध उज्जैन के बीच खेला गया एवं महिलाओं में ग्वालियर वर्सेस इंदौर के बीच खेला गया। शाम को अंधेरा होने के कारण ग्वालियर के खिलाड़ी द्वारा बेड लाइट की अपील की गई। जिसे एंपायर एवं टेक्निकल अश्वनी मालवीय द्वारा स्वीकृत कर मैच को नियमानुसार अगले दिन करने के निर्णय लिया गया। प्रतियोगिता में जिला खेल जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती सुनीता वाघवा, वंदना रघुवंशी जिला खेल अधिकारी, राजेश शर्मा, संदीप सिंह, श्रीमती जूही अग्रवाल, श्रीमती स्वीकृति, श्रीमती साधना बिरथरिया सहित कार्यक्रम का संचालन राजेश जायसवाल, छाया रवूदा एवं अश्वनी मालवीय ने किया।

