प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/ ठंड का मौसम आते ही ऊनी वस्त्रों की बिक्री भी बढ़ जाती है शहर में ऊनी वस्त्र बेचने के लिए बाहर के दुकानदार भी आते हैं। आनंद नगर स्थित हिमालय बुद्धिस्ट वूलन मार्केट में इन दिनों ग्राहकों की भीड़ बढ़ने लगी है। क्योंकि ठंड भी अपने धीरे-धीरे पैर पसारने लगी है। मनाली से आई वस्त्र विक्रेता स्वेता ने बताया कि धीरे-धीरे हमारी बिक्री बढ़ रही है और इस साल ही हम पहली बार इस नगर में आए हैं। शहर के नागरिकों ने हमें काफी रिस्पांस दिया है।

