प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/(इटारसी) भारतीय मजदूर संघ से संबद्धता प्राप्त ठेका श्रमिक संघ आयुध निर्माणी इटारसी की इकाई ने अपनी प्रथम बैठक संपन्न की। इस बैठक में भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष नृपेंद्र सिंह एवं शशांक माने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। सर्वप्रथम भारत माता एवं बी एम एस के संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर बैठक की शुरुवात की गई। उसके पश्चात जिलामंत्री द्वारा उपस्थित सभी सदस्यो के बीच संघ गीत गाया गया। तदोपरांत बैठक की कार्यवाही आगे बढ़ाते हुए ठेका श्रमिक संघ के अध्यक्ष वरुण मालवी द्वारा जिले के पदाधिकारियों का परिचय उपस्थित सभी सदस्यो को एवम श्रमिक संघ की नवीन इकाई के पदाधिकारियों का परिचय मुख्य अतिथियों को कराया गया। जिलामंत्री शशांक माने द्वारा बैठक में संघ की रीति नीति एवं उसके द्वारा किये जाने वाले राष्ट्र हित के कार्यों से विस्तार पूर्वक अवगत कराया गया। बड़ी संख्या में उपस्थित सदस्यो से शशांक माने द्वारा उनकी विभिन्न समस्याओं एवं उनके त्वरित निराकरण हेतु जिले तथा प्रदेश स्तर से किए जाने वाले प्रयासों के विषय में विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि कैसे श्री ठेंगड़ी द्वारा संगठन की शुरुवात की गई एवं आज यह एक वटवृक्ष की तरह संपूर्ण भारत में फैल गया है। सभी श्रमिको के हितों तथा उद्योगों के हितों की रक्षा करते हुए एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण कर रहा है। आयुध निर्माणी इटारसी में विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत श्रमिको के साथ नियोक्ता कंपनी के अत्याचार एवं मैनेजमेंट अधिकारियों के अन्यायपूर्ण रवैये के विरुद्ध सभी को एकजुट तथा संगठित होकर अपनी आवाज बुलंद करने का आव्हान किया गया। साथ ही निरंतर कई वर्षो से जारी श्रमिको के शोषण पर अंकुश लगाने के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन भी दिया। श्रमिको की प्रमुख समस्या है कि उन्हें पूरा पारश्रमिक नहीं दिया जाता उल्टे आज भी आयुध निर्माणी का श्रमिक जमीदारी की जंजीरों में जकड़ा हुआ प्रतीत होता है। किंतु अब श्रमिक अकेला नहीं है जो डर जायेगा वो संगठित होकर भारतीय मजदूर संघ की छत्र छाया में है। इसके अतिरिक्त भी अन्य कई ज्वलनशील मुद्दे है जिन पर आयुध निर्माणी प्रशासन को गंभीरता से विचार करना चाहिए। अन्यथा आगामी दिवसों में श्रमिको द्वारा उग्र धरने प्रदर्शनों के माध्यम से अपनी आवाज मैनेजमेंट के कानों तक पहुंचाई जाएगी। कार्यक्रम के अंत में सभी को पुनः श्री ठेंगड़ी के जयंती दिवस की शुभकामनाएं प्रदान कर भारत माता की जय की उद्घोष के साथ बैठक समाप्त की गई।

