प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/राष्ट्रीय मुख्यालय इंडियन रेडक्रास सोसायटी नई दिल्ली के दिए गए निर्देशनुसार टी बी रोग से ग्रसित परिवारों को जिला रेडक्रास के माध्यम से उचित पोषण आहार /उपचार मुहैया कराने हेतु कलेक्टर नीरज कुमार सिंह कलेक्टर एवम अध्यक्ष ने निर्देशानुसार डा. दिनेश देहलवार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, डा. सुधीर विजय वर्गीय सिविल सर्जन एवम सचिव जिला रेडक्रास डा. शिवेंद्र चंदेल जिला क्षय अधिकारी के मार्गदर्शन में क्षय रोग से पीड़ित परिवारों को शासन के दिशा निर्देशानुसार पोषण आहार वितरण कराएं जानें हेतु रेडक्रास सदस्यो द्वारा टी बी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत निश्चय मित्र वेबसाईट्स पर पोषण आहार सामग्री प्रदान करने हेतु दान दाताओं में चंद्रपाल मलैया चेयरमैन रेडक्रास सोसाइटी , मुकेश श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष, गौरव सेठ, उदित द्विवेदी एवम सामाजिक समाज सेवक में नरेंद्र गोयल, हरी शर्मा , असलम भारतीय विनोद रावत ने शासन द्वारा निर्धारित पोषण आहार सामग्री राशि 700/ रुपए प्रति माह पोषण आहार प्रदान करने हेतु निश्चय मित्र वेबसाईट्स पर पंजीयन करा कर 6 माह तक पोषण आहार वितरण करने हेतु कार्यक्रम का शुभारंभ गुरुवार दिनाक 10/11/22को जिला रेडक्रास सोसायटी एवम जिला क्षय विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जिला क्षय केन्द्र मे किया गया। जिसमे 8 लोगो की पोषण आहार किट वितरण किए गए। इस अवसर पर श्री मलैया ने टी बी रोग से बचाव पर मरीजों और उनके परिवार जनों को बचाव पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम मे विशेष दुबे , शेरसिंह बड़कुर, हेमंत अग्रवाल , राहुल , आशा उपस्थित रहीं। अंत में डा. शिवेंद्र चंदेल जिला क्षय अधिकारी ने आभार व्यक्त किया।

