प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/ जिले के वरिष्ठ पत्रकार प्रफुल्ल तिवारी का जन्मदिन नर्मदांचल पत्रकार संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने उत्साह से मनाया। इस मौके पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये। जिसमें सर्व प्रथम स्थानीय सर्किट हाउस मे नर्मदांचलन पत्रकार संघ द्वारा सादे समारोह में केक काटकर श्री तिवारी को जन्म दिन की बधाईयां दी। इसके बाद बड़ी पहाडिय़ा रोड स्थित दि नेचर्स गार्डन में श्री तिवारी का जन्मदिन मनाया गया। सर्किट हाउस में आयोजित कार्यक्रम सर्व प्रथम नर्मदांचल पत्रकार संघ के अध्यक्ष आशीष दीक्षित ने कहा कि वरिष्ठ पत्रकार प्रफुल्ल तिवारी निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकार हैं। सभी पत्रकारों को साथ लेकर चलने की उनकी कार्यशैली हमेशा उन्हें विशिष्ट बनाती है। श्री दीक्षित ने कहा कि मेरा पत्रकारिता के क्षेत्र में आना, प्रफुल्ल तिवारी की देन हैं, मैं उन्हीं के मार्गदर्शन में आज इस मुकाम पर हूं। वरिष्ठ पत्रकार आत्माराम यादव ने प्रफुल्ल तिवारी के साथ अपने संस्मरण सुनाते हुए कहा कि श्री तिवारी ने 1985 से पत्रकारिता शुरू की थी और एक सप्ताहिक अखबार के संपादक के रूप में कार्य किया। उनकी लेखनी उस समय में ऐसी थी कि लोग अखबार छपने का इंतजार करते थे और उनकी खबरों से शहर में कई बड़े बदलाव एवं व्यवस्था देखने को मिली हैं। वरिष्ठ पत्रकार बलराम शर्मा ने कहा कि 90 के दशक में पत्रकारिता का दौर अलग था, न ही कम्प्यूटर थे और न ही कोई तकनीकी व्यवस्था। पत्रकार कागज पर समाचार बनाकर पोस्ट करते थे और तीन दिन बाद समाचार का प्रकाशन होता था। प्रफुल्ल तिवारी ने उस दौर में अपनी कलम का लोहा मनवा चुके हैं, जो आज भी निरंतर जारी है। वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र वर्मा ने कहा कि प्रफुल्ल तिवारी के साथ मुझे भी काम करने मौका मिला हैं, उनकी लेखनी में हमेशा निष्पक्षता जरूर देखने को मिलेगी। खबरों में उनकी शुरूआत ही पाठकों को उत्साहित कर देती है। उनकी लिखी खबर में इंट्रो और हेडिंग पढ़कर ही लोग उनके मुरीद हो जाते हैं। पत्रकारिता लंबा अनुभव और सफर हमारे लिये मार्गदर्शन है।वरिष्ठ पत्रकार पंकज शुक्ला ने कहा कि प्रफुल्ल तिवारी की लेखनी और निडरता का कोई तोड़ नहीं हैं। खबरों के माध्यम से हमेशा सुर्खियां बटोरने वाले श्री तिवारी पत्रकारों के लिये मिसाल हैं, हमें उनकी कार्यशैली से सीखना चाहिये और हमेशा आगे बढ़ते रहना चाहिये। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी हंस राय ने कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण है, वरिष्ठ पत्रकार प्रफुल्ल तिवारी द्वारा कई राजनैतिक, सामाजिक एवं जनहित के मुद्दे उठाये गये हैं, जो हमेशा उनकी उपलब्धि कही जा सकती है। खबरों के माध्यम से उनका मार्गदर्शन एक कार्यकर्ता से लेकर वरिष्ठ नेताओं तक को मिल जाता है। श्री तिवारी के जन्मदिन पर प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिकों ने शुभकामनाएं दी।

