डोलरिया से प्रवीण गौर खास रिपोर्ट//आज महाविद्यालय में जनभागीदारी समिति की बैठक में माननीय विधायक महोदय श्री प्रेमशंकर वर्मा जी एवं प्राचार्य डॉ राकेश कुमार वर्मा जी द्वारा राज्य स्तर राष्ट्रीय सेवा योजना में सहभागिता कर महाविद्यालय का मान बढ़ाने वाले छात्र समरजीत बड़ीवा एवं राज्य स्तरीय युवा संसद में जिले का प्रतिनिधित्व करने वाली छात्रा सलोनी राजपूत एवं सम्भागीय स्तरीय टेबल टेनिस में सहभागिता कर उपविजेता छात्र हर्ष कहार को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर साथ ही प्रत्येक को पांच पांच हजार की प्रोत्साहन राशि प्रदाय करने की घोषणा की । तथा उपस्थित सभी वरिष्ठ जनों एवं स्टाफ ने फूलमाला से स्वयंसेवको का स्वागत कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी दी ।
