प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/ पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार प्रत्येक सप्ताह में प्रति शुक्रवार एवं मंगलवार को जनरल परेड, परेड ग्राउंड में आयोजित की जाती है। आज शुक्रवार दिनांक 11 नवंबर 2022 को रक्षित केंद्र स्थित परेड ग्राउंड में जनरल परेड का आयोजन किया गया। जिसमें हर बार की तरह पुलिस अधीक्षक को सलामी दी गई। सलामी के बाद पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के बाद परेड द्वारा मार्च पास्ट किया एवं समस्त उपस्थित अधिकारियों जैसे उप पुलिस अधीक्षक, निरीक्षक, उप निरीक्षक रैंक के अधिकारियों द्वारा सभी प्लाटूनो से स्क्वॉड ड्रिल कराई गई। जिसमें पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा जो भी कमी बताई, उसे दूर करने के निर्देश दिए गए । परेड में डीएसपी यातायात, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी नर्मदापुरम, डीएसपी महिला सेल, थाना प्रभारी कोतवाली, देहात, इटारसी, यातायात एवं रक्षित केंद्र में तैनात निरीक्षक एवं संबंधित थानों व रक्षित केंद्र का बल शामिल हुआ। इस तरह कुल मिलाकर लगभग 163 अधिकारी व कर्मचारी परेड में शामिल हुए। बाद परेड ऑर्डरली रूम (OR) का आयोजन किया गया। जिसमें जिसमें 10 अधिकारि व कर्मचारी की OR ली गई एवं चार अधिकारियों व कर्मचारियों की गुजारिश सुनी गई। OR के बाद पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा रक्षित निरीक्षक कार्यालय एवं पुलिस लाइन का भ्रमण किया गया। जिसमें नए निर्माणाधीन पुलिस आवास, एसएएफ बैरिक व अन्य कार्यों का जायजा लिया ।

