प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम / भारत सरकार उपभोक्ता मामले विभाग के निर्देशानुसार 12 नवंबर को राष्ट्रीय स्तर पर (महा उपभोक्ता लोक अदालत) का आयोजन किया जा रहा है। जिला स्तर पर जिला न्यायालय में उपभोक्ता लोक अदालत का प्रारंभ प्रातः 10: 30 बजे से किया जाएगा।जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग नर्मदापुरम के अध्यक्ष विपिन बिहारी शुक्ल ने बताया कि तत्संबंध में जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग में विचाराधीन बैंकिंग, बीमा, विद्युत चिकित्सा टेलीफोन, कृषि, ऑटो मोबाईल्स, हाउसिंग, एयर लाईन्स, रेलवे सहित विभिन्न सेवाओं और वस्तुओं से संबंधित प्रकरणों के निराकरण की कार्यवाही की जाएगी।

