प्रदीप गुप्ता/नर्मदापुरम/राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष / प्रधान जिला एवं सेशन न्यायाधीश आलोक अवस्थी के निर्देशन में एवं सचिव गौतम भट्ट जिला न्यायाधीश के मार्गदर्शन में दिनांक 11.11.2022 को “एमपावरमेंट ऑफ सिटिजन्स थ्रू लीगल अवेयरनेस एण्ड आउटरिच” तथा “हक हमारा भी तो है” अभियान के तहत न्याय संकल्प यात्रा विधिक साक्षरता एवं जागरूकता बाईक रैली को ए०डी०आर भवन, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। कार्यपालक अध्यक्ष राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के द्वारा दिनांक 31.10.2022 को “एमपावरमेंट ऑफ सिटिजन्स थ्रू लीगल अवेयरनेस एण्ड आउटरिच” तथा “हक हमारा भी तो है” अभियान का शुभारंभ किया गया। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार जिला नर्मदापुरम में भी उक्त अभियान का आयोजन किया जा रहा है। उक्त अभियान राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के कार्यपालक अध्यक्ष एवं भारत के मुख्य न्यायाधीश एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में दिनांक 31 अक्टूबर 2022 से 13 नवंबर 2022 तक उक्त अभियान आयोजित किया जायेगा। “एमपावरमेंट ऑफ सिटिजन्स थ्रू लीगल अवेयरनेस एण्ड आउटरिच ” उक्त अभियान के तहत कानूनी जागरूकता फैलाने एवं उनके विधिक समस्याओं को सुलझानें हेतु जिला नर्मदापुरम में गठित फील्ड टीम द्वारा ग्रामीण एवं समाज के कमजोर वर्गों तक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। “हक हमारा भी तो है” अभियान के अंतर्गत स्वतंत्रता के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में जेलों एवं बाल देखरेख संस्थान में निरूद्ध व्यक्तियों को कानूनी सहायता प्रदान करने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा गठित टीम के सदस्य पैनल अधिवक्तागण, पैरालीगल वालेंटियर्स, विधि छात्रों द्वारा केन्द्रीय जेलों में बंदियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं का समाधान करने की पहल की जायेगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष / प्रधान जिला एवं सेशन न्यायाधीश आलोक अवस्थी द्वारा विधिक साक्षरता एवं जागरूकता बाईक रैली न्याय संकल्प यात्रा को हरी झण्डी दिखाकर जिला नर्मदापुरम के क्षेत्रों में विधिक जागरूकता हेतु रवाना किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैरालीगल वालेंटियर्स पैनल अधिवक्ता एवं विधि छात्रों द्वारा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली, मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नर्मदापुरम द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया। न्याय संकल्प यात्रा जिला नर्मदापुरम के दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली. मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर उक्त अभियान के उद्देश्यों को प्राप्त करने मे अपना सहयोग प्रदान करेगी। उक्त न्याय संकल्प यात्रा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला न्यायालय परिसर के ए0डी0आर सेंटर से चलकर वनमण्डलाधिकारी कार्यालय के सामने से होते हुये, पुलिस अधीक्षक निवास, वरिष्ठजन पार्क, केन्द्रीय जेल खण्ड-अ, मीनाक्षी चौक, नर्मदा महाविद्यालय, सतरस्ता, इंदिरा चौक से जिला चिकित्सालय के सामने महात्मा गांधी की प्रतिमा तक राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली, म०प्र०रा०वि०से०प्रा० जबलपुर द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया। उक्त कार्यक्रम में प्रथम जिला न्यायाधीश सचिन शर्मा, द्वितीय जिला न्यायाधीश हिमांशु कौशल, तृतीय जिला न्यायाधीश श्रीमती आरती ए० शुक्ला विशेष न्यायाधीश पॉक्सो कोर्ट गौतम भट्ट, सचिव / जिला न्यायाधीश, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिराज अली, जिला न्यायाधीश, श्रीमती रितु कटारिया, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, शिवचरण पटेल, व्यवहार न्यायाधीश, सुश्री स्निग्धा पाठक, व्यवहार न्यायाधीश, कु० अंकिता शांडिल्य, जिला विधिक सहायता अधिकारी, जिला अभिभाषक संघ के अध्यक्ष के0के0 थापक, उक्त अभियान की फील्ड टीम के सदस्य पैनल अधिवक्ता सतीश तिवारी, नीरज पटेल, सुरेन्द्र सिंह राजपूत, हेमेन्द्र सिंह ठाकुर, पैरालीगल वालेंटियर कु० पल्लवी कीर, सचिन सराठे, राजेन्द्र कुशवाह, श्रीमती रिचा शर्मा, कु० रेखा सराठे, शेरसिंह बडकुर, श्रीमती सरस्वती मालवीय, श्रीमती पुष्पा वर्मा, टीकाराम गौर एवं विधि छात्र कु० प्रांजल तिवारी, कु० महिमा, कु० वैष्णवी, कु० सोनाली, एवं विधिक महाविद्यालय के छात्र एवं छात्राओं सहित कार्यालयीन स्टॉफ मुकेश खरे, मनोज कुमार सोनी, महेन्द्र गुप्ता, पूरन सिंह बघेल, राकेश मालवीय, विमान लुटारे एवं श्रीमती विजेता लुटारे उपस्थित रहे।

