
बबलू निरापुरे आमला
आंगनवाड़ी केन्द्र को लिया गोद बच्चों को दिए उपहार
आमला। पूर्व केबीनेट मंत्री सुखदेव पांसे तथा सेवा दल के जिला अध्यक्ष अनुराग मिश्रा का जन्मदिन कांग्रेस सेवादल द्वारा आदिवासी अंचल में बसे ग्राम पाचनजोत में मनाया गया। आज शुक्रवार कांग्रेस और सेवादल के कार्यकर्ता ग्राम पाचनजोत पंहुचे। यहां पर स्थित आंगनवाड़ी केन्द्र के बच्चों के बीच केक कांटा गया और सेवादल द्वारा सभी बच्चों को स्टेशनरी, पानी की बोतल आदि उपहार दिए , मिठाई बांटी गई। इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि मनोज मालवे ने कहा कि एकमात्र कांग्रेस पार्टी ही गरीब आदिवासियों की हितैषी पार्टी है।

सेवादल द्वारा गरीब बच्चों के लिए जो अभियान चलाया गया है वह लगातार जारी रहेगा। समय समय पर बच्चों को सुविधाए उपलब्ध करवाई जाएगी। नगरपालिका अध्यक्ष नितिन गाडरे भी इस अवसर पर उपस्थित थे। नपा अध्यक्ष श्री गाडरे ने कहा कि पूर्व केबीनेट मंत्री सुखदेव पांसे की मंशा अनुरूप यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

कार्यक्रम का संचालन करते हुऐ सेवादल के विधानसभा प्रभारी जितेन्द्र शर्मा ने कहा कि सेवादल द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। ग्राम पाचनजोत के आंगनवाड़ी केन्द्र और स्कूल में सुविधाओं की बढ़ोतरी के लिए हम लगातार संघर्ष करेंगे। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मनोज देशमुख, नगरपालिका उपाध्यक्ष किशोर माथनकर, पार्षद रोहित हारोड़े, यशवंत चढ़ोकार, जिला कांग्रेस के महामंत्री विरेन्द्र बर्थे, एन.एस.यू.आई. के मनीष नागले, घनश्याम यादव, महेश यादव, कालूराम सरनकर, पवन यादव, नकुल यादव, सुखलाल भोपाकर, गोलू यादव, अवधेश यादव, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और बच्चें उपस्थित थे।

