प्रदीप गुप्ता/नर्मदापुरम/ आज शुक्रवार दिनांक 11.11.2022 को स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत 27 ग्राम पंचायतों में तरल अपशिष्ट प्रबंधन करने हेतु कार्यशाला की गई जिसमें सरपंच एवं सचिवों की भागीदारी रही। कार्यशाला में तकनकी मार्गदर्शन दिया गया। जिससे कि ग्राम पंचायतों में सोक पिट निर्माण एवं लीच पिट निर्माण सही तकनीक से किया जा सके।कार्यशाला के प्रारंभ में जनपद अध्यक्ष भूपेन्द्र चौकसे के द्वारा जनपद पंचायत के ग्रामों को ओडीएफ प्लस किये जाने हेतु कहा गया। श्री चौकसे ने कहा कि जनपद पंचायत नर्मदापुरम में ग्रामों में जाने पर नल एवं नाली के पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं है। जिस कारण गंदा पानी एकत्रित होते रहता है। इस पानी के निपटान हेतु आपको ग्रामों में सोक पिट अथवा लीच पिट का निर्माण कार्य करना होगा। इस कार्य को तत्काल ग्राम पंचायतें प्रारंभ करें । जिससे कि जनपद पंचायत के ग्रामों को ओडीएफ प्लस करने हेतु शुरूआती कामों को पूर्ण किया जा सके। सीईओ जनपद पंचायत हेमंत सूत्रकार ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण में ओडीएफ प्लस करने हेतु ग्रामीणों के व्यवहार में परिवर्तन लाने की आवश्यकता है। तरल अपशिष्ट प्रबंधन में घर से निकलने वाले पानी का निपटान यदि घर में ही कर दिया जाये तो इस समस्या का समाधान हो जायेगा। यदि हम घर में ही व्यक्तिगत सोक पिट अथवा किचिन गार्डन ग्रामीणों को जागरूक कर बनवा दें तो तरल अपशिष्ट प्रबंधन आसानी से हो जायेगा। कार्यशाला में तकनीकी मार्गदर्शन उपयंत्री तरूण डिगरसे एवं सुश्री नेहा नागवंशी के द्वारा दिया गया आपने सोक पिट निर्माण एवं लीच पिट निर्माण की तकनीक, उपयोग की जाने वाली सामग्री एवं निर्माण में आने वाली समस्या एवं समाधान के बारे में बताया गया। लीच पिट निर्माण का कार्य एक सप्ताह में हो सकता है इस कार्य से आपके ग्राम में तरल अपशिष्ट प्रबधंन का कार्य भी हो जायेगा एवं जनपद में होने वाले कार्यों की प्रगति भी बढ़ जायेगी। कार्यशाला में जनपद सदस्य मोहन गुबरेले, कमल सिंह यादव, जिला मंत्री पिछड़ा वर्ग भाजपा चंदन साहू, अध्यक्ष आत्मा समिति सुनील चौधरी सरपंच श्रीमति वर्षा चौधरी, श्याम सुन्दर पटैल, श्रीमति रंजना गौर, जितेन्द्र पटैल, नवलकिशोर पटैल, रामदुलारे यादव यादव सहित 27 ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं सचिव शामिल हुये। कार्यशाला के अंत में ब्लाक समन्वयक रामकुमार गौर के द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।

